Dial 112 टीम को सौंपी गई स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी, गांव- शहरों में गंदगी पर रखनी होगी नजर

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने एमरजेंसी स्थिति में मात्र कुछ ही मिनटों में अपनी सेवाएं देने वाली Dial 112 को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं. किसी भी आपराधिक गतिविधियों में कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंचने वाले Dial 112 के पुलिस कर्मचारी अब स्वच्छता अभियान में भी अपना योगदान देंगे. बता दें कि कि इस टीम का निरंतर शहर और गांवों में दौरा होता रहता है.

Dial 112 Police

ग्राम पंचायत या नगर परिषद को देंगे सूचना

सीएम नायब सैनी के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कैथल जिला सचिवालय में आयोजित हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की बैठक के दौरान Dial 112 को स्वच्छता अभियान पहल शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि Dial 112 टीमें गांवों और शहरों में लगातार गश्त करती रहती है.

ऐसे में यदि उन्हें गांव या शहर में गश्त के दौरान अपने रास्ते में कहीं गंदगी या अव्यवस्था दिखाई देती है, तो वे तुरंत संबंधित ग्राम पंचायत या नगर परिषद को इसकी जानकारी देंगे. इससे सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सकेगी. इस पहल से स्वच्छता अभियान को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

ट्रांसफार्मरों के पास रखनी होगी सफाई

बैठक के दौरान भारत भूषण भारती ने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफार्मरों और कार्यालय परिसरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए. वहीं, शराब ठेके और उनके आसपास लगने वाली रेहड़ियों से फैलने वाली गंदगियों पर भी नियंत्रण के लिए विशेष कार्रवाई करने के आदेश जारी किए.

उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वाले रेहड़ी संचालकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएं और एक बार चेतावनी देने के बावजूद आदेश की अवहेलना करने वालों की रेहड़ियों को जब्त किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.