28 जनवरी को होने वाली वेटनरी सर्जन परीक्षा स्थगित, HPSC ने दिया युवाओं को झटका

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती के होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. इस प्रकार परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं को आयोग की तरफ से बड़ा झटका दिया गया है. पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती के लिए 28 जनवरी को परीक्षा होनी थी. आयोग ने परीक्षा स्थगित करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है.

HPSC

अगले आदेश तक परीक्षा स्थगित

आयोग ने बताया कि जो अभ्यर्थी पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले थे, उन सभी अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए यह बताया गया है कि 28 जनवरी को आयोजित होने वाली पशु चिकित्सा सर्जन भर्ती की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. आयोग की तरफ से जल्द ही इस परीक्षा को लेकर नई तारीख की घोषणा की जाएगी. अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि वे किसी भी अपडेट के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.