जल्द खत्म होगा युवाओं का इंतजार, एक हफ्ते में शुरू होगी हरियाणा CET की प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में युवाओं का CET का इंतजार अब समाप्त होने वाला है. प्रदेश के जो युवा सीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. एक हफ्ते में इसकी प्रक्रिया शुरू होगी. पहले सीईटी को लेकर विज्ञापन जारी होगा, जिसमें योग्यता आदि को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके बाद, रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलेगा.

Haryana CET HSSC CET

रजिस्ट्रेशन के लिए मिल सकता है कम वक्त

ध्यान देने वाली बात यह है कि युवाओं को इस बार रजिस्ट्रेशन के लिए वक़्त कम मिल सकता है. आयोग की तरफ से युवाओं के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट भी जारी किए जा चुकी है. ऐसे में उन्हें अपने दस्तावेज पहले ही तैयार रखने होंगे.

शुक्रवार को हुई हाई लेवल मीटिंग

सीईटी को लेकर सरकार निरंतर बैठक कर रही है. शुक्रवार को भी हाई लेवल मीटिंग हुई है, जिसमें सीईटी विज्ञापन ड्राफ्ट पर विस्तार से चर्चा की गयी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह स्वयं एक एडवोकेट हैं. ऐसे में आयोग ऐसी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते, जिससे मामला कोर्ट तक पहुंच जाए. यही वजह है कि एक- एक बिंदु पर गहनता से अंतिम मंथन हो रहा है.

यह भी पढ़े -  HTET का रिजल्ट जारी, इतने हजार अभ्यर्थी पास; 10 साल में सबसे बेहतर रहा परिणाम

ग्रुप C व D के लिए देना होगा सीईटी

ऐसे में जल्द ही युवाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला जाएगा. इस पोर्टल पर युवा अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे. हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को अनिवार्य किया गया है. ऐसे में जो भी युवा ग्रुप सी और डी की सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा को पास करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.