हरियाणा में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर का बढ़ा इंतज़ार, 29 मई के बाद शुरू होगी प्रोसेस

चंडीगढ़ | हरियाणा में लंबे समय से ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए इंतज़ार कर रहे सरकारी शिक्षकों को अभी पसंद के स्कूल में नियुक्ति के लिए थोडा और इंतजार करना पड़ेगा. मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन ट्रांसफर का काम पूरा करने का लक्ष्य अब जून महीने तक खिसक गया है. इससे साफ है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद ही शिक्षकों के ट्रांसफर हो सकेंगे.

Teacher Madam

13 मई तक काम हो जाएगा पूरा

प्रदेश में 14 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों के करीब 1 लाख शिक्षक ऑनलाइन ट्रांसफर शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मॉडल संस्कृति और पीएमश्री समेत सभी राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों के युक्तीकरण का काम अब 29 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. पोर्टल पर दर्ज छात्र और शिक्षकों के डेटा के आधार पर मुख्यालय स्तर पर पदों के युक्तीकरण का काम शुरू हो गया है, जिसे 13 मई तक पूरा कर लिया जाएगा.

कब होगा युक्तीकरण का काम

आइटी सेल के स्तर पर 16 मई, स्कूल स्तर पर 22 मई और फिर जिला स्तर पर 29 मई तक पदों के युक्तीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य है. शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को हरदिन 2 पीरियड लेने अनिवार्य होंगे. इसके अलावा, पीजीटी, टीजीटी, ईएसएचएम और भाषा अध्यापकों के लिए सप्ताह में 36 पीरियड लेना अनिवार्य रहेगा. छठी से बारहवीं तक एक कक्षा में अधिकतम 50 छात्र होंगे. इसके बाद, प्रत्येक 40 छात्रों पर एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSVP को हाई कोर्ट का झटका, प्लॉट की लोकेशन बदलने पर लगाई रोक; स्टेटस क्वो के आदेश
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.