हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए विंटर यूनिफॉर्म शेड्यूल जारी, यहां पढ़ें DGP का आदेश

चंडीगढ़ | हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. पुलिस विभाग ने विंटर सीजन को देखते हुए यूनिफॉर्म शेड्यूल जारी कर दिया है. डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आदेश जारी कर कहा है कि 1 नवंबर से रात में फील्ड में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी विंटर यूनिफॉर्म पहन सकेंगे.

Police Crime Arrest

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर के बाद वह रात और दिन दोनों समय विंटर यूनिफॉर्म का प्रयोग कर सकते हैं जबकि पुलिस अधिकारी 15 नवंबर से 30 नवंबर तक दिन के दौरान विकल्प के रूप में समर और विंटर यूनिफॉर्म पहन सकेंगे.

DGP शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है. ऐसे में नाइट ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए विंटर यूनिफॉर्म शेड्यूल जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि धीरे- धीरे सर्द मौसम में बढ़ोतरी ही होगी तो इसको देखते हुए विंटर यूनिफॉर्म पहनने का उचित समय आ गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में रौद्र रूप धारण करेगी गर्मी, इस तारीख से राहत मिलने के बनें आसार
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.