हरियाणा में तीज पर महिलाओं को मिलेगा सौगातों का तोहफा, सीएम सैनी करेंगे बड़े ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा तीज महोत्स्व में महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी की जा रही है. 28 जुलाई को अंबाला में राज्य स्तरीय तीज समारोह का आयोजन होगा, जिसमें राज्य भर से हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को विभिन्न सौगातों का तोहफा दिया जाएगा.

Nayab Singh Saini

बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें राज्य स्तरीय तीज समारोह की तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा जोर

उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के उद्देश्य से सरकार प्रतिबद्ध है और इसकी पूर्ति के लिए कई अहम योजना और कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ड्रोन इमेजिंग एवं इनफॉर्मेशन सर्विसेज हरियाणा लिमिटेड के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. स्वयं सहायता समूह को एक मंच प्रदान करने के लिए राज्य भर में साँझा बाजार स्थापित किए गए हैं, जहां वे अपने उत्पाद बेच सकेंगे.

खुल रहे साँझा बाजार

करनाल, रोहतक, फरीदाबाद जिलों में पहले ही बाजारों की शुरुआत हो चुकी है और जींद व रेवाड़ी में इनकी शुरुआत होने वाली है. प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से इन्हें स्थापित किया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुल 9640 स्वयं सहायता समूह की स्थापना की गई है. ग्राम स्तर पर महिलाओं को सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के उद्देश्य से 21 जिलों में 780 भवनों की पहचान की गई है. यहां मौजूद ग्राम पंचायतों में महिला संस्कृति केंद्र की स्थापना की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

नई योजनाओं की हो सकती है शुरुआत

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय तीज कार्यक्रम के दौरान विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, ड्रोन इमेजिंग एवं इनफॉर्मेशन सर्विसेज हरियाणा लिमिटेड (दृश्या), महिला एवं बाल विकास विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, राज्य शहरी आजीविका मिशन और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ कर सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts