हरियाणा के सरकारी स्कूलों में योग की शुरुआत, 857 योग सहायक होंगे नियुक्त

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने सरकारी स्कूलों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. सरकार ने सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का फैसला किया है. ऐसे में 857 योग सहायकों की नियुक्ति भी होगी. सीएम सैनी के आदेश पर इस निर्णय को लेकर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर जयदीप आर्य, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राज्यपाल के बीच मीटिंग हुई.

Yog School

कुरुक्षेत्र में बनेगा अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र

इस बैठक में योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहित करने के लिए निर्णय लिए गए हैं. सैनी सरकार की तरफ से योगासन के खिलाड़ियों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट, नकद पुरस्कार और स्कॉलरशिप सुविधा भी दी जाएगी. मीटिंग में निर्णय हुआ कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एवं योगिक साइंस (बीएनवाइएस) और नेचरोपैथी कॉलेज की भी स्थापना की जाएगी.

विजेताओं का होगा सम्मान

857 योग सहायकों की नियुक्ति पीएम, मॉडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में होगी. बैठक में योगशालाओं के रिनोवेशन के लिए 8 करोड रुपए की राशि को मंजूरी भी दी गई है. हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर जयदीप आर्य ने कहा है कि सूर्य नमस्कार अभियान के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए पंचकूला में आने वाली 27 मई को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन होगा.

यह भी पढ़े -  SVC Delhi Jobs: दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जूनियर सहायक पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

आयुष डॉक्टरों को मिलेगी स्पेशल योग ट्रेनिंग 

डॉक्टर जयदीप आर्य ने कहा कि 1 साल में लगभग एक हजार नई योगशालाएं बनाने की प्लानिंग की गयी है. आयुष डॉक्टरों को पतंजलि योगपीठ और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में स्पेशल योग ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके अलावा, विश्वविद्यालय के लिए माडल योग पाठ्यक्रम भी विकसित होंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.