हरियाणा में युवाओं को मिलेगा रोजगार, देश- विदेश की 8 कंपनियां लगाएंगी उद्योग

चंडीगढ़ | हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. बता दें कि देश- विदेश की कई बड़ी कंपनियों ने राज्य में अपने उद्योग स्थापित करने का फैसला लिया है. ऐसे में हरियाणा (Haryana) में नए- नए उद्योग स्थापित होंगे, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे. देश- विदेश की करीबन 8 कंपनियाँ ऐसी हैं, जो प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए इंट्रस्ट दिखा रही है.

Job Student School College

मिलेगा युवाओं को रोजगार

यह कंपनियां सरकार से सिंगल विंडो सिस्टम के तहत बिना किसी बाधा के सभी सुविधाएं चाहती हैं और चाहती है कि उनकी स्वीकृतियों में अधिकारियों द्वारा कम से कम दखलंदाजी की जाए. इसके बदले में यह कंपनियां स्पेशल और खास तकनीकी पदों को छोड़कर 80 प्रतिशत तक पदों पर हरियाणवी युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी. अगर कोई हरियाणवी तकनीकी रूप से दक्ष होगा और कंपनी की डिमांड व जरूरत के अनुरूप उसमें दक्षता होगी, तो उसे भी रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी.

मंगलवार को चंडीगढ़ में होगी चर्चा

हरियाणा सरकार द्वारा इन 8 कंपनियों के प्रस्तावों पर मंगलवार को चंडीगढ़ में चर्चा की जाएगी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में हर कंपनी के प्रोफाइल, बिजनेस प्रस्ताव और उनकी जरूरतों पर विस्तार से विचार विमर्श होगा.

मीटिंग में श्रम मंत्री अनिल विज, पर्यावरण तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी कंपनियों के प्रस्ताव पर बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

यह कंपनियां लगाना चाहती है उद्योग

अगर इस बारे में बात करें कि कौन सी कंपनियां उद्योग स्थापित करेंगी, तो बता दें कि जापान की दुपहिया व 4 पहिया वाहनों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी आइएमटी खरखौदा में अपना प्लांट लगाना चाहती है. झज्जर के भागपुर और अंबाला के नारायणगढ़ में वायु प्रोड्क्टस प्राइवेट लिमिटेड सोलर प्रोजेक्ट के लिए काम करना चाहती है. इसी प्रकार से अडानी विलमार लिमिटेड ने मुंडलाना (गोहाना) में खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण प्लांट के लिए सरकार से विशेष रियायतें मांगी है.

झज्जर के बीड़ दादरी गांव में टेक्नो पार्क का प्रस्ताव

एटीएल बैटरी टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटेड सोहना आिएमटी में लीथियम सेल्स व बैटरी का प्लांट लगाना चाहती है. झज्जर के बीड़ दादरी गांव में टेक्नो पार्क के लिए पेनासोनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और पेनासोनिक लाइफ सोल्युशन ने अपना प्रस्ताव दिया है. रेवाड़ी के जाटूसाना में जीएफएल फायल्स प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एल्युमिनियम इंडस्ट्री स्थापित करना चाहती है.

रेवाड़ी के ही गुरावड़ा- पाल्हावास में यह कंपनी अपना प्लांट लगाना चाहती है. जेबीएम इलेक्ट्रानिक्स व्हिकल प्राइवेट लिमिटेड ने सरकार से एचईबीपी पॉलिसी के तहत स्पेशल राहत देने को कहा है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.