चरखी दादरी जिले के 6 गांवों से दूर होगा जल संकट, 70 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार

चरखी दादरी | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर कदम पर कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पिछले लंबे समय से पेयजल की किल्लत झेल रहे चरखी दादरी जिले के 6 गांवों को प्रदेश सरकार ने अच्छी खबर सुनाई है.

Water Pani

70 करोड़ रूपए की योजना तैयार

चरखी दादरी जिले के छह गांवों में पेयजल संकट से छुटकारा दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. इसे मंजूरी के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. इससे बौंदकलां जलघर से जुड़े 6 गांवों के टैंक पानी से लबालब रहेंगे. इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 70 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना कर भेजा है.

बौंदकलां खंड के तहत, गांव सांवड़, मिसरी, लांबा, कोहलावास, सौंफ व कासनी के लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है. जिसके तहत इन गांवों को नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पुरानी व जर्जर पाइपलाइन को बदला जाएगा. इसके साथ ही रिजर्व टैंक का भी निर्माण किया जाएगा.

पुरानी पेयजल पाइप लाइनों से टैंकों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता था. इसके चलते उपरोक्त गांवों के लोगों को पेयजल के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब जनस्वास्थ्य विभाग ने इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की पूरी तैयारियां कर ली है. बहुत जल्द इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.