दिल्ली- रेवाड़ी ट्रेन इस रूट से होते हुए पहुंचेगी हिसार के सातरोड़ रेलवे स्टेशन, यहां देखें नई टाइमिंग

चरखी दादरी | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दिल्ली से रेवाड़ी के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का हिसार जिले के सातरोड़ रेलवे स्टेशन तक विस्तार कर दिया है. यह ट्रेन चरखी दादरी- भिवानी होते हुए हिसार तक सफर तय करेगी. इस ट्रेन के विस्तार से चरखी दादरी और हिसार जिले को दिल्ली और गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. वहीं, यात्रियों को भी इस ट्रेन के विस्तार का सीधा फायदा पहुंचेगा.

Train

यह रहेगा शेड्यूल

यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 07.10 बजे रवाना होगी. वहीं, गुरुग्राम से सुबह साढ़े 8 बजे, रेवाड़ी से सुबह सवा 10 बजे और चरखी दादरी दोपहर 12 बजे पहुंचते हुए आगे हिसार का सफर तय करेगी. इसी तरह हिसार से वापसी में शाम 4 बजे चरखी दादरी, शाम सवा 6 बजे रेवाड़ी और शाम 07.20 बजे गुरुग्राम से रवाना होते हुए रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी. रेलवे बोर्ड ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है.

हिसार से चलने का समय

दिल्ली से वाया गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी तक चलने वाली ट्रेन नंबर 54085/ 86, को फास्ट पैसेंजर ट्रेन के रूप में विस्तार देते हुए हिसार के सातरोड़ रेलवे स्टेशन तक संचालित कर दिया है. यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 07.10 बजे रवाना होकर दोपहर पौने दो बजे के आसपास हिसार पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन सातरोड़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 02.10 बजे रवाना होकर रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन के बीच समर स्पेशल ट्रेन होगी संचालित, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

सफर होगा आसान

हरियाणा व्यापार मंडल चरखी दादरी के जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन के विस्तार से नौकरी के लिए गुरुग्राम जाने वालों हजारों युवाओं, व्यापारी वर्ग व आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा. इस ट्रेन के संचालन से लोगों को कम खर्च पर गुरुग्राम व दिल्ली जाने के लिए सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.