पेड़ के निचे खाना खा रहे मजूदर पर गिरी आसमानी बिजली, मौत

चरखी दादरी । जिले के गांव पैतावास कलां में आसमानी बिजली गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि एक महिला सहित तीन श्रमिक झुलस गए. हादसा उस वक्त हुआ जब वे खेत में काम कर रहे थे. सभी को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

DADRI NEWS TODAY
गांव पैतावास निवासी किसान आजाद सिंह सोमवार दोपहर अपने खेतों में सरसों निकलवा रहा था. बिहार के दरभंगा निवासी करीब आधा दर्जन मजदूर मशीन पर काम कर रहे थे. इसी दौरान मौसम में बदलाव के साथ बिजली गरजने लगी . इस दौरान सभी मजदूर एक पेड़ के नीचे बैठकर खाना खाने लगे . अचानक बिजली कौंधी और पेड़ पर गिरी, जिससे वहां पर बैठे अदगा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उनके साथ बैठें लक्ष्मण, बिमलेश और अरुण घायल हो गए . अचानक हुए इस हादसे में बाकी मजदूरों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई.

सुचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. मृतक मजदूर का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. मजदूर पिंटू ने बताया कि अचानक बिजली गरजी और चमकती हुई पेड़ पर गिरी.उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.