करीना दूसरी बार मां बनीं, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

मनोरंजन । पटौदी खानदान में एक बार फिर से किलकारीया गूंजी है. करीना कपूर ने रविवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में एक और बेटे को जन्म दिया. बता दे कि 2016 में करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया था. अब उन्होंने एक और बेटे को जन्म दिया है.

karina kapoor news

रणधीर कपूर ने बताया करीना और बच्चा दोनों स्वस्थ है 

करीना के पिता रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने एक न्यूज़ वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि करीना और बच्चे दोनों ही ठीक है. साथ ही उन्होंने बताया कि मैंने अभी तक अपने नाती को नहीं देखा, लेकिन मेरी करीना से बात हुई है,  तो उन्होंने बताया कि दोनों सही है. इस खबर को सुनकर मैं बहुत खुश हूं. साथ ही रणधीर ने बताया कि तैमूर और सैफ दोनों ही काफी एक्साइटेड है. बता दे कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही करीना कपूर अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गई थी. उनका यह घर काफी आलीशान है. इस घर में आलीशान लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल, और एक स्पेशल नर्सरी भी बनवाई गई है.

जानिए करीना और सैफ के बारे में कुछ ओर बातें 

सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी. उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म 2016 में दिया था. 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान के 25 वें जन्मदिन पर सैफ और करीना ने ऐलान किया था,  कि वह दूसरी बार पैरंट्स बनने वाले हैं. करीना ने डिलीवरी से पहले ही काम करना बंद कर दिया था. करीना कपूर दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएगी. जिसकी शूटिंग उन्होंने थोड़े समय पहले ही शुरू की थी. इसके अलावा भी व अन्य फिल्मों में दिखाई देगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.