हरियाणा में नाईट कर्फ्यू के समय में किया गया बदलाव, जाने क्या है नया समय

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है. कल यानी 12 अप्रैल को हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया था. बता दें इस नाइट कर्फ्यू के लिए रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय रखा गया था. जिसे आज हरियाणा सरकार के द्वारा बदल दिया गया है.

night curfew in haryana

अब हरियाणा में रात्रि 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा. अब नाईट कर्फ्यू में और ज्यादा सख्ती की जाएगी. केवल आपातकालीन वस्तुओं के लिए ही कर्फ्यू में आने जाने की छूट होगी. इसके अलावा कोई भी व्यक्ति घर से बाहर दिखने पर उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गेस्ट टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, हाईकोर्ट ने 2 महीने में पक्की नौकरी के दिए निर्देश