पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव

चंडीगढ़ । हरियाणा में कोरोना अब कहर बरपाने लगा है. प्रदेश में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनकी पत्नी आशा हुड्डा की कोरोना रिपोर्ट भी पाज़िटिव आई है. वहीं शनिवार को प्रदेश में महामारी से जुझ रहे रिकॉर्ड 32 लोगों की मौत हो गई. पानीपत और फरीदाबाद में सर्वाधिक 5-5 मौतें हुई हैं. बता दे कि भूपेंद्र हुड्डा के साथ उनकी पत्नी आशा हुड्डा भी कोरोना पॉजिटिव मिली है.

Bhupender Singh Hooda

कोरोना से जंग को तेज करने के लिए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अगुवाई में मुख्य सचिव विजय वर्धन सहित 10 अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के आइएएस, डीजीपी मनोज यादव और स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर के पांच अधिकारियों वाली 17 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी बनाई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.