हरियाणा में कोरोना से हुई तीन मौतें, अब सरकार ने की गाइडलाइन जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने सख्त फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. सरकार के इस नए आदेश में कहा गया है कि जहां भी 100 से ज्यादा की भीड़ हो वहां सरकारी दफ्तरों और मॉल के साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के एसीएस की ओर से सभी डीसी व जिला सिविल सर्जन को आदेश जारी कर दिए गए हैं. आदेश में कहा गया है कि इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए.

corona

24 घंटे में मिले 399 नए केस

हरियाणा में 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 399 नए मरीज मिले हैं. नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ रही है. अब राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या 1,536 हो गई है. गुरुग्राम में हालात और भी खराब हैं, जहां 173 नए मरीज मिले हैं.

इसके अलावा, फरीदाबाद में 69, पंचकूला में 51, करनाल में 19-19, अंबाला, रोहतक में 12, झज्जर में 17, यमुनानगर में 16, पलवल में 8, सोनीपत में 6, चरखी दादरी में 3, हिसार में 2, कैथल, रेवाड़ी, भिवानी और पानीपत में 1 – 1 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

रिकवरी रेट में गिरावट

हरियाणा में 10 दिन पहले रिकवरी रेट 19.98 फीसदी दर्ज किया गया था लेकिन अब इसमें गिरावट आई है. वर्तमान में 98.84% रिकवरी दर्ज की गई है. इसके साथ, पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है. 24 घंटे के दौरान 6,224 लोगों के टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए. प्रदेश में संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

कल से दो दिन तक होगी मॉक ड्रिल

केंद्र सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 व 11 अप्रैल को अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियों का जायजा लेने व मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं. हरियाणा में भी दो दिनों तक सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. शुक्रवार को कोरोना के 407 नए मामले सामने आए. हरियाणा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, सबसे ज्यादा 206 मामले गुरुग्राम में मिले हैं.

अब तक 3 की हुई मौत

हरियाणा में कोरोना संक्रमण की नई लहर से अब तक 3 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. गुरुग्राम, पंचकुला और यमुनानगर में मौत के मामले सामने आए हैं. राज्य में अब तक 10,59,719 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात यह है कि राज्य की मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है. साथ ही, अस्पतालों में भर्ती किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.