ठंड और कोहरे ने बढ़ाई हरियाणा में स्कूली बच्चों की परेशानी, बचाव के लिए सरकार ने जारी किए नए निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड और कोहरे के प्रकोप ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है. ऐसे मौसम में खासकर स्कूली बच्चों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

School Student

प्रदेश सरकार ने ठंड में बढ़ोतरी के चलते सरकारी स्कूलों में सुबह की प्रार्थना खुले में न करने का आदेश दिया है. इसके अलावा ठंडी हवाओं को कमरों के अंदर आने से रोकने के लिए खिड़कियों, झरोखों और रोशनदानों को भी बंद करवाने के आदेश दिए है.

हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने ठंड से बच्चों को बचाने की सहूलियत को देखते हुए सभी जिला और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है. इन निर्देशों में साफ कहा गया है कि कक्षाएं भी बरामदे में न लगाई जाएं. इसके साथ ही ठंड का सीजन समाप्त होने तक मिड- डे- मील के साथ बच्चों को गुनगुना पानी पीने को दे ताकि बच्चे ठंड से बचे रहे और बीमार न हो. बता दे कि राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी स्कूलों में पहली से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को मिड- डे- मील दिया जाता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

बढ़ती ठंड के कारण लिया फैसला

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए है. साथ ही कहा है कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी स्कूल आदेशों का पालन नहीं करता है तो उचित कार्यवाही की जाए. इसके लिए स्कूल के प्रधानाचार्य, स्कूल के मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे और उन पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी. शिक्षा विभाग ने यह फैसला बढ़ती ठंड को देखते हुए लिया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.