HBSE 10वी और 12वी के इस दिन मिलेंगे प्रमाण पत्र, स्कूल में मिलेगी सर्टिफिकेट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) ने अपने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के 2020 के प्रमाणपत्र (मार्कशीट) सितंबर में जारी कर देगा. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए इस नोटिस के अनुसार कल और परसों यानि 1 व 2 सितंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणामों के सर्टिफिकेट और स्थानान्तरण प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे. नोटिफकेशन में दी गयी जानकारी के अनुसार यह प्रमाणपत्र स्कूल के प्रधानाचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के ऑफिस से प्राप्त करना होगा. डीईओ ऑफिस में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 1 सितम्बर को जबकि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 2 सितंबर को ये प्रमाण पत्र वितरित किये जाएंगे.

Haryana Board

भिवानी स्थित हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10th के परिणाम 10 जुलाई 2020 को जारी कर दिये थे. जिसमें कुल 3.37 लाख परीक्षा देने वाले छात्रों में 64.59 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी. वहीं दूसरी तरफ 12वीं के परिणाम 21 जुलाई 2020 को जारी किए गए थे जिसमें कुल 80.34 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी. आपको बता दे कि 12वीं कक्षा का परिणाम 10वीं कक्षा से बेहतर रहा था.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

यदि स्कूल का प्रिंसिपल किसी कारणवश ये प्रमाणपत्र लेने हेतु बोर्ड नहीं पहुंच पाता है तो वह अन्य किसी शिक्षक को अपने स्थान पर भेज सकता है. बकायदा उस शिक्षक को प्रिंसीपल द्वारा प्रदत्त ऑथोराइजेशन लैटर को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में दिखाना होगा. वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चों को अपना सिलेबस पूरा करने में दिक्कत हो रही है जिसको देखते हुए हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने सिलेबस को 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया है, जिससे बच्चों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े. बोर्ड के इस कदम से छात्रों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद अवश्य है.

Avatar of Haryana E Khabar
Haryana E Khabar
View all posts