हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, जनवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | मौसम को बदलता देख हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. शिक्षा विभाग द्वारा इस विषय में आधिकारिक पत्र जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिसके कारण उत्तर भारत में शीतलहर और ठिठुरन बढ़ गई है.

Holiday 1

16 जनवरी से खुलेंगे हरियाणा में स्कूल

16 जनवरी से विद्यालयों में फिर से कक्षाएं आरंभ होगी. शीतकालीन अवकाश के अलावा जनवरी के महीने में और भी छुट्टियां है, तो कुल मिलाकर साल के पहले महीने में अच्छी खासी छुट्टियां मिलेगी.

इन दिनों की होगी छुट्टी

तिथि अवसर / कारण स्थिति
18 जनवरी रविवार अवकाश
23 जनवरी छोटूराम जयंती / बसंत पंचमी अवकाश
25 जनवरी रविवार अवकाश
26 जनवरी गणतंत्र दिवस अवकाश
27 जनवरी प्रतिपूरक अवकाश अवकाश
यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

प्री- बोर्ड परिक्षाएं

10वीं व 12वीं की प्री- बोर्ड परिक्षाएं 22 जनवरी से शुरू होगी और 4 फरवरी 2026 तक चलेंगी. कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं में विज्ञान, हिंदी, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय शामिल है, जबकि कक्षा 12वीं के लिए विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के सभी प्रमुख विषयों को शामिल किया गया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.