बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता- विक्की का नील और ऐश्वर्या से हुआ बड़ा झगड़ा, वजह बना नॉमिनेशन टास्क

एंटरटेनमेंट डेस्क | यदि आप भी बिग बॉस सीजन 17 के फैंस है, तो आपको पता होगा कि इन दिनों घर में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. नॉमिनेशन टास्क की वजह से हर कोई एक दूसरे से लड़ता हुआ नजर आ रहा है. जब भी बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन टास्क होता है, तो कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिलता है. हर दिन बन रहे नए रिश्तों की सच्चाई सभी के सामने आ जाती है. नॉमिनेशन टास्क की वजह से बिग बॉस ने दिल और दम के घर वालों को एक साथ बुलाया.

Bigg Boss 17

बिग बॉस सीजन 17 में हो रहा जमकर हंगामा

आपने कल बिग बॉस में देखा होगा कि नॉमिनेशन टास्क को दिखाया गया. इस टास्क को समझाते हुए बिग बॉस ने दिल और दम के घरवालों को कहा कि आज आपके मकान के उन दो सदस्यों के नाम बताने हैं, जिन्हें आप नॉमिनेट करना चाहते हो. इस दौरान नील भट्ट एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम लेते हैं, तो वहीं अभिषेक कंटेस्टेंट ऐश्वर्या शर्मा को नॉमिनेट करती है. ईशा की तरफ से अपनी दोस्त अंकिता और नील भट्ट का नाम लिया जाता है.

नॉमिनेशन की वजह से एक- दूसरे से भिड़े सभी कंटेस्टेंट

इसके बाद बिग बॉस मकान नंबर 2 के घर को एक टास्क देते हैं और इस पर रहते हैं कि आप सबको यह बताना होगा कि दिल और दम के घर में नॉमिनेटेड सदस्य कौन है. अगर आपका अनुमान सही होता है, तो आप में से कोई भी सदस्य नॉमिनेट नहीं होगा.

बता दें कि बिग बॉस 17 में तीन घर बने हैं, जिनके नाम दम, दिल और दिमाग है. बिग बॉस की तरफ से दिमाग घरवालों को खास तरह की पावर दी गई है. इसके बाद, घर में जमकर हंगामा देखने को मिला. अंकिता और विक्की जैन के बीच भी जमकर लड़ाई हुई. साथ ही, अंकिता- विक्की का नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ भी जमकर झगड़ा हुआ.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.