एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigboss OTT Season 2 | OTT बिग बॉस सीजन 2 की काफी धमाकेदार शुरुआत हुई. अबकी बार इस शो को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था. इस शो का पहला वीकेंड का वार का एपिसोड आया और भाईजान ने एक कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया. शो के पहले एलिमिनेशन को देखकर दर्शक भी काफी हैरान रह गए. यदि आप भी बिग बॉस OTT के दीवाने हैं तो आप यह जानकर काफी हैरान रह जाएंगे कि पहले हफ्ते ही इस खिलाड़ी की शो से छुट्टी हो गई.
ये 4 लोग हुए थे नॉमिनेट
इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए 4 लोग नॉमिनेट हुए थे जिनमें पहला नाम बेबीका ध्रुवे, दूसरा जिया शंकर, तीसरा अविनाश सचदेव और चौथा पलक पुरस्वानी का नाम था. पहले वीकेंड के बारे में सभी को लग रहा था कि किसी को भी शो से बाहर नहीं किया जाएगा क्योंकि पुनीत पहले ही शो से बाहर हो चुके हैं. शो का पहला एलिमिनेशन हुआ और एक हसीना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. वहीं, सलमान खान ने आकांक्षा पुरी से लेकर आलिया सिद्दीकी तक को जमकर फटकार लगाई.
ये हसीना हुई शो के पहले वीकेंड के वार में एलिमिनेट
खबरें सामने आ रही है कि पलक पुरस्वानी को शो से बाहर कर दिया गया है. पलक पुरस्वानी एक टीवी एक्ट्रेस है, जिन्होंने कई शोज में काम किया है. इस शो में आना और इसे जीतना उनका सालों का सपना था जो अब टूट गया है. इस शो में उन्होंने अविनाश को लेकर काफी बड़े- बड़े खुलासे किए, परंतु वह दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई. जिस वजह से वह इस शो से बाहर हो गई.
इस घर में पूजा भट्ट को भी ग्रुप बाजी करने के लिए निशाने पर लिया जा रहा है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर सबको कंट्रोल करने के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. फैंस को लग रहा है कि सलमान खान और इस शो के मेकर्स पूजा को लेकर काफी बायस्ड नजर आ रहे हैं.
