BiggBoss OTT 2: वीकेंड का वार पर लगी अभिषेक मल्हान की क्लास, पूजा के भी निकले आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क | BiggBoss OTT 2 जब भी वीकेंड का वार में सलमान खान आते हैं तो सभी खिलाड़ियों को डांट का डर लगता है. कल वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अभिषेक मल्हान की क्लास लगाते हुए नजर आए. बता दें कि हुआ कुछ ऐसा था कि अभिषेक जेड से बात कर रहे थे तो उन्होंने बताया था कि वह किस वजह से इस शो को जीतने के लायक है. इस दौरान अभिषेक ने कहा था कि उन्होंने शुरू से ही इस शो के लिए काफी कुछ किया है और अब शो की बारी है कि उनके लिए कुछ करें.

Biggboss Abhishek Malhan

अभिषेक मल्हान की लगी क्लास

साथ ही, उन्होंने कहा कि वह इस शो में अपनी फैन फॉलोइंग भी लेकर आए हैं. इसी बात पर सभी घर वालों ने बार- बार बात करके, इसे एक बड़ा मुद्दा बना दिया. जिस वजह से वीकेंड का वार पर सलमान को अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की क्लास लेनी पड़ी. शुरू से ही सलमान खान अभिषेक के पीछे पडते हुए दिखाई दिए और फैन फॉलोइंग की बात पर उन्हें जमकर लताडा.

Elvish और अभिषेक मल्हान में लड़ाई का मेकर्स का प्लान

इस दौरान उन्होंने एलवीश से रिलेटेड भी बात अभिषेक से पूछी. इस पर अभिषेक ने मना कर दिया. इसके बाद, सलमान ने एक क्लिप दिखाई जिसमें साफ तौर पर अभिषेक वाइल्ड कार्ड को विनर नहीं मान रहे थे. बिग बॉस के मेकर अभिषेक और एल्विस के बीच जंग करवाना चाहते थे, परंतु उनका यह प्लान बिल्कुल उल्टा पड़ गया. सलमान के जाने के बाद एलविश ने अभिषेक से कुछ भी नहीं कहा और कहा कि भाई मुझे पता है कि तूने क्यों ऐसा कहा होगा. मैं पहले भी तेरे साथ था और आगे भी तेरे साथ ही रहूंगा.

कीचड़ टास्क में भी हुआ जमकर हंगामा

वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड में शुरुआत में कीचड़ डालने का भी टास्क किया गया जिसमें भी जमकर हंगामा देखने को मिला. बेबीका ने कीचड़ डलवाने से मना कर दिया परंतु जब बिग बॉस ने कहा कि ना का तो कोई ऑप्शन ही नहीं है, तब जाकर बेबीका मानी. पूजा भट्ट ने टास्क करने से मना कर दिया. उसके बाद, दोबारा जब बेबीका की बारी आई तो उन्होंने भी मना कर दिया. जिस वजह से बिग बॉस में टास्क को रद्द करना पड़ा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.