BiggBoss OTT 2: वीकेंड के वार पर हुआ डबल इविक्शन, ये 2 बड़े नाम हुए घर से बेघर

एंटरटेनमेंट डेस्क | BiggBoss OTT 2 में कल वीकेंड का वार एपिसोड में जहां एक तरफ काफी धमाल देखने को मिला. दूसरी तरफ एक साथ डबल इविक्शन किया गया. अब तक इस घर में 8 लोग रह रहे थे, डबल इविक्शन की वजह से अब घर में 6 लोग ही बचे हुए हैं. वीकेंड के वार के पहले एपिसोड में सलमान खान अभिषेक को जमकर डांट लगाते हुए नजर आए थे. वहीं, दूसरे एपिसोड में गेस्ट आने जाने का सिलसिला जारी रहा. बिग बॉस ओटीटी 2 के फिनाले के इतने करीब आकर अविनाश सचदेव और जेड हदीद घर से बेघर हो गए.

Bigg Boss OTT 2 Elimination

बिग बॉस OTT-2 का फिनाले वीक हुआ शुरू

अब घर में 6 सदस्य बचे हुए हैं, इन्हीं में से एक इस सीजन का विनर होने वाला है. यदि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को माना जाए तो अभिषेक और एल्विस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. अधिकतर लोगों को लग रहा है कि विनर इन दोनों में से ही कोई एक होने वाला है. बिग बॉस का यह सप्ताह सभी के लिए काफी अहम होने वाला है. वाइल्ड कार्ड आने के बाद से शो को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही क्रेज है.

वीकेंड का वार एपिसोड में कई गेस्ट भी आए घर

हर दिन फैंस के तरफ से भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए ट्रेंड चलाए जा रहे हैं. सबसे ज्यादा ट्रेंड तो अभिषेक और एल्विश के लिए ही चल रहे हैं. वीकेंड का वार में नेहा कक्कड़ भी घर में आई और सभी कंटेस्टेंट से मुलाकात की. वहीं, सलमान खान की तरफ से भी खिलाड़ियों को फ्रेंडशिप बैंड टास्क करने के लिए कहा गया. इसमें सभी खिलाड़ियों ने एक- एक ऐसे व्यक्ति को बैंड दिया, जिससे वह दोस्ती रखना चाहते हैं और ऐसे व्यक्ति की तस्वीर को नष्ट कर दिया जिससे वह कभी नहीं मिलना चाहेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.