Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट हुई शो से बाहर; बेबिका, अविनाश और जिया हुए काफी उदास; पढ़े अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क | Jio Cinema पर बिग बॉस ओटीटी का सीजन 2 आ रहा है. इन दिनों इस रियलिटी शो को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाएं हो रही है. जब से इस रियलिटी शो में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है, यह रियलिटी शो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस हफ्ते वीकेंड का वार पर इस शो से फलक नाज एविक्ट हुई. अब एक और खिलाड़ी के घर से बाहर आने की खबरें सामने आ रही है. खबरें सामने आ रही है कि Bigg Boss OTT 2 से पूजा भट्ट बाहर हो गई है.

Pooja Bhatt

क्या पूजा भट्ट ने कहा बिग बॉस को अलविदा

शुरू से ही पूजा भट्ट इस घर की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट रही है. घर के अंदर चाहे कोई भी मुद्दा क्यों ना हो, कोई भी पूजा भट्ट के साथ बहस नहीं करता. बता दें कि बिग बॉस OTT Season- 2 सभी प्लेटफॉर्मस् पर 24 घंटे लाइव चलता है और खबरें सामने आ रही है कि पूजा भट्ट इस शो से बाहर हो चुकी है. जब इन खबरों की सच्चाई पता की गई तो पता चला कि पूजा भट्ट शो से तो बाहर हुई है पर हमेशा के लिए नहीं, उन्हें कुछ मेडिकल रीजन की वजह से शो से बाहर जाना पड़ा है.

पूजा भट्ट की हुई दोबारा घर में एंट्री

पूजा के घर से बाहर जाने का पता लगते ही सबसे ज्यादा धक्का तो बेबी को लगा. वहीं, कल शाम पूजा भट्ट ने फिर से घर में एंट्री कर ली है. पूजा के दोबारा घर में वापसी से सभी कंटेस्टेंट भी काफी खुश दिखाई दिए. फलक नाज के जाने की वजह से अविनाश और जिया तो पहले ही घर में अकेले नजर आ रहे है. ऐसे में जब पूजा जा रही थी तब वह भी काफी उदास दिखाई दिए और पूजा के घर में दोबारा एंट्री से वह फिर खुश हो गए. उसके बाद, नॉमिनेशन टास्क भी दिखाया गया. हालांकि, यह सभी चीजें अभी एपिसोड में नहीं दिखाई गई है. आज के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क का जिक्र किया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.