एंटरटेनमेंट डेस्क | फेमस रियलिटी शो Biggboss OTT 2 का फिनाले वीक चल रहा है, जहां फाइनल वीक में हर बार सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट होते हैं. उससे पहले ही बिग बॉस की तरफ से एक ट्विस्ट गेम में डाल दिया गया है. बिग बॉस की तरफ से सोमवार को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन टास्क रखा गया था. इसमें घर से बेघर होने के लिए 3 सदस्य नॉमिनेट हुए. नॉमिनेट हुए सदस्यों में एलविश यादव, मनीषा रानी और जिया शंकर का नाम शामिल है.
एलविश को मिल रहे हैं सबसे ज्यादा वोट
आज वोटिंग लाइन 2:00 बजे तक ही ओपन रहने वाली है. आज लाइव फीड के दौरान घर से किसी सदस्य को बेघर किया जा सकता है. वोटिंग की बात की जाए तो एलविश यादव को सबसे ज्यादा वोट मिल रहे हैं. दूसरे नंबर पर मनीषा रानी बनी हुई है और तीसरे नंबर पर जिया शंकर है. वोटिंग के हिसाब से देखा जाए तो जिया शंकर पर खतरा बना हुआ है, वह मिड वीक इविक्शन में एविक्ट हो सकती है.
कौन हो सकता है बिग बॉस OTT 2 का विनर
यदि फाइनल की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर जो क्रेज छाया हुआ है उससे तो लग रहा है कि इस सीजन के टॉप 2 एलविश यादव और अभिषेक ही होने वाले हैं. दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. इस हफ्ते बड़े- बड़े YouTube सेलिब्रिटी भी दोनों के लिए वोट अपील भी कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि अबकी बार बिग बॉस की ट्रॉफी तो यूट्यूब कम्युनिटी के पास ही आने वाली है. एलविश यादव और अभिषेक दोनों ही ट्विटर पर लगातार ट्रेंड हो रहे हैं.
