Bigg Boss OTT 2: गौहर खान ने बताए अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट, ना एलविश ना अभिषेक यह Contestant होगा सीजन का विनर

एंटरटेनमेंट डेस्क | रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है, अब जल्द ही इस शो का फिनाले होने वाला है. 14 अगस्त को सभी को पता चल जाएगा कि बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन का विनर कौन होगा. सोशल मीडिया पर हो रही हलचल की वजह से सभी को लग रहा है कि अभिषेक और एल्विस के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है. इसी बीच बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी गौहर खान की तरफ से भी इस संबंध में एक ट्वीट किया गया है.

Bigg Boss OTT 2

गौहर खान किस खिलाड़ी को मानती है विनर

गौहर खान की तरफ से अपने टॉप 3 दावेदारों के नाम बताए गए हैं. हैरानी की बात तो यह है कि इन टॉप 3 नामों में  अभिषेक और एलविश का नाम  लास्ट में है. गौहर खान ने पहले स्थान पर पूजा भट्ट को रखा है, गोहर का कहना है कि उन्हें पूजा भट्ट काफी ज्यादा पसंद है और इस सीजन में उनकी पर्सनैलिटी बाहर निकलकर आई है. सभी लोग उन्हें पसंद भी कर रहे हैं. गौहर ने दूसरे नंबर पर मनीषा रानी को रखा है और तीसरे नंबर पर गौहर के हिसाब से एलविश और अभिषेक के बीच टाई हो सकता है.

सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं एल्वीश और अभिषेक

अब देखना होगा कि क्या गौहर का अंदाजा सही होता है, क्या उनकी रैंक के हिसाब से ही बिग बॉस का विनर होता है या नहीं. सोशल मीडिया पर तो एलविश और अभिषेक की छाए हुए हैं और सभी को लग रहा है कि विनर इन्हीं दोनों में से एक होने वाला है. दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. फाइनल का एपिसोड 14 अगस्त के दिन रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा, इस सीजन को जीतने वाले खिलाड़ी को 25 लख रुपए की प्राइस मनी और चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.