Bigg Boss OTT 2: एक बार फिर एलविश और अविनाश में हुई बड़ी लड़ाई, धमकी तक पहुंच गई बात

एंटरटेनमेंट डेस्क | यदि आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर Bigg Boss OTT 2 काफी छाया हुआ है. जल्द ही, इस शो का फिनाले भी आने वाला है जिस वजह से अब इस शो को लेकर काफी क्रेज बढ़ गया है. हर कोई विनर का नाम सोचने में लगा हुआ है. जैसा कि आपको पता है कि आज “वीकेंड का वार” एपिसोड शूट होने वाला है. देखना होगा कि आज सलमान खान किस कंटेस्टेंट को डांट लगाते हुए नजर आएंगे और किसकी तारीफ करेंगे.

Elvish And Avinash

एलवीश और अविनाश में हुई बड़ी लड़ाई

यदि आप बिग बॉस रोजाना लाइव देखना पसंद करते हैं तो आपको पता होगा कि कल लाइव में एलविश यादव और अविनाश के बीच एक बड़ा झगड़ा हो गया था. सभी बेडरूम में बैठकर किसी टॉपिक पर बात कर रहे थे. इसी दौरान, अविनाश और एलवीश की एक दूसरे के साथ लड़ाई हो जाती है.

लड़ाई में ही अविनाश एलवीश को कह देता है कि आ गए अपनी औकात पर, इस पर दोनों की कहासुनी और बढ़ जाती है और एलवीश अविनाश को धमकी देता है कि बाहर बताता हूं मेरी क्या औकात है. बिग बॉस के घर में लड़ाई- झगड़े होना कोई भी बड़ी बात नहीं है, हर दिन शो में किसी ना किसी कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं.

इस बात पर हुआ बड़ा झगड़ा

बता दें कि 1 दिन पहले बिग बॉस के घर में राशन के लिए पनिशमेंट टास्क हुआ था, जिसमें अविनाश ने परफॉर्म नहीं किया. जिस वजह से घर वालों को प्रीमियम राशन नहीं मिल पाया. इसी मुद्दे को लेकर बातचीत चल रही थी, जहां सभी को लग रहा था कि अविनाश को सॉरी बोलना चाहिए क्योंकि उसी की वजह से सबको खाने के लिए भी कंप्रोमाइज करना पड़ रहा है. इसके विपरीत, अविनाश को लग रहा था कि उन्होंने कुछ ऐसा किया ही नहीं है जिसके लिए उन्हें सॉरी बोलना पड़े.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.