Bigg Boss OTT 2: आज होगा विनर का फैसला, विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिलेंगी इतनी कैश प्राइस मनी

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bigg Boss OTT 2 | आज आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका पिछले दो महीना से सभी लोग इंतजार कर रहे थे. बता दे कि आज बिग बॉस OTT सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले होगा. आज सभी लोगों को पता लग जाएगा कि इस शो का विनर कौन होगा. यदि आप भी बिग बॉस के फैन है तो आपको पता होगा कि फाइनलिस्ट में मनीषा रानी, अभिषेक, एलविश यादव, बेबिका और पूजा भट्ट का नाम शामिल है. इन्हीं पांचों कंटेस्टेंट में से आज शो का एक कंटेस्टेंट विनर भी बनने वाला है.

Bigg Boss OTT 2 1

आज होगा बिग बॉस OTT के विनर का फैसला

आज जियो सिनेमा पर रात 9:00 बजे से बिग बॉस का Grand फिनाले शुरू हो जाएगा. यदि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर चर्चा की जाए तो अभिषेक और एलविश के बीच वोटिंग को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सभी को लग रहा है कि इन दोनों कंटेस्टेंट में से ही एक विनर बनने वाला है. यदि एलविश यादव इस शो के विनर बनते हैं तो इतिहास में पहली बार होगा कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने शो जीता. जब से इस शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई है तब से इसकी पापुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं.

विनर को मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की राशि

इसी वजह से अधिकतर लोगों को लग रहा है कि अभिषेक यह शो जीतने वाले हैं, क्योंकि अभी तक कोई भी वाइल्डकार्ड शो का विनर नहीं रहा है. आज इन सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे. जो भी कंटेस्टेंट आज विनर बनेगा, उसे बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के साथ-  साथ 25 लाख रूपये भी मिलने वाले हैं.

अबकी बार बिगबॉस जियो सिनेमा पर 24×7 लाइव दिखाया गया जबकि इससे पहले यह रियलिटी शो Voot पर आता था. शुरू से ही इस सीजन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी परंतु जब अचानक पुनीत सुपरस्टार को इस शो से निकाल दिया गया तो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल भी हुआ था.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.