आज से ऑनएयर हो रहा फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17, अबकी बार शामिल होंगे यह कंटेस्टेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क | जैसा कि आपको पता है कि फेमस रियलिटी शो बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं. अब जल्द ही इस शो के 17वे सीजन से पर्दा उठने वाला है. दर्शकों को हर साल इस शो का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है. अब दर्शकों का यह इंतजार कुछ ही घंटे में समाप्त होने वाला है. आज हम आपको बताएंगे कि आप Bigg Boss Season 17 शो को कब और कहां देख पाएंगे. क्या आप इस शो को ऑनलाइन भी देख पाएंगे, आपको सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं.

Bigg Boss

आज से शुरू हो रहा बिग बॉस सीजन 17

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss Season 17) आज 15 अक्टूबर से ऑनएयर होने जा रहा है. इस शो से जुड़े हुए कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें आपको कई कंटेस्टेंट की झलक भी दिखाई दे चुकी है. सलमान खान की तरफ से भी बताया गया है कि पहली बार यह शो गेम, दिल, दोस्ती और दिमाग वाला होने वाला है. शो से जुड़े हुए कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी इस शो को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 आज रात 9 बजे से ऑनएयर होने जा रहा है. आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार तक रात 10 बजे कलर्स टीवी पर, वहीं शनिवार व रविवार रात 9 बजे देख पाएंगे. यदि आप इस रियलिटी शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो आप जियो ऐप का भी यूज कर सकते हैं. इस प्लेटफार्म पर आप 24 घंटे इस शो को कभी भी देख पाएंगे.

बिग बॉस 17 में शामिल होंगे ये कंटेस्टेंट

  • ऐश्वर्या शर्मा
  • नील भट्ट
  • अंकिता लोखंडे
  • विक्की जैन
  • ईशा मालवीय
  • मुनव्वर फारुकी
  • मनारा चोपड़ा
  • अभिषेक कुमार
  • सना रईस
  • सनी आर्य
  • अनुराग डोभाल
  • रिंकु धवन
  • जिगना वोरा
  • सोनिया बंसल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.