सभी को पछाड़ते हुए नंबर वन पर पहुंचे मुनव्वर फारुकी, आते ही सोशल मीडिया पर छाया बिग बॉस सीजन 17

नई दिल्ली | कलर्स पर फेमस रियलिटी शो “बिग बॉस सीजन 17” की शुरुआत 2 सप्ताह पहले हो चुकी है. जैसा कि आपको पता है कि हमेशा से ही यह शौ काफी विवादित रहा है. इस सीजन में भी कई विवादित झगड़े देखने को मिल रहे है. ईशा मालवीय जहां अपने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक और उड़ारिया एक्टर समर्थ की लड़ाई के बीच बुरी तरह से पीस गई, तो वहीं दूसरी तरफ अब दिल के मकान में कपल वर्सिज कपल का भी झगड़ा देखने को मिल रहा है. अबकी बार इस सीजन की शुरुआत से ही कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अभी तक भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं.

Bigg Boss

एक-एक करके शो में कंटेस्टेंट खोल रहे अपने पत्ते

सोशल मीडिया पर भी यह शौ काफी छाया रहता है. इस दौरान फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से भी नहीं चूकते. इस शो को शुरू हुए दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है. दूसरे सप्ताह के दौरान 5 कंटेस्टेंट के व्यक्तिगत और गेम को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. बिग बॉस सीजन 17 में कई कंटेस्टेंट अपनी अलग पहचान बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रहे है.

इन सबके बावजूद भी कुछ कंटेस्टेंट ऐसे है जो बिना किसी से लड़े अपनी बात को काफी बनवा रहे हैं और शायराना और शातिर दिमाग की वजह से हर किसी को गेम भी समझ रहे है. हमारी इन बातों से आप भी समझ गए होंगे कि हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रही है. जी हां, हम मुनव्वर फारूकी के बारे में बात कर रहे हैं.

हर किसी को पसंद आ रहे मुनव्वर फारुकी

मुनव्वर (Munawar Faruqui) ने बिना किसी से लड़े झगड़ा और बिना किसी तमाशे के अपने शातिर दिमाग से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. हाल ही में अपने एक्स अकाउंट ट्विटर पर एक दूसरे वीक की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की गई. जिसमें मुनव्वर ने सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. बिग बॉस के शो का हमेशा से ही विवादों से पुराना नाता रहा है और इसी वजह से यह शो सोशल मीडिया पर भी काफी छाया रहता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.