सपना चौधरी ने शेयर की अपने बेटे की तस्वीर, फैंस ने दी हजारों दुआएं

गुरुग्राम । मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी ने अपने बेटे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा क़ी है. हालांकि इस फोटो में सपना ने अपने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन वह उसे अपनी बाहों में लिए हुए नजर आ रही है. इंस्टाग्राम पर जैसे ही सपना ने फोटो डाला, वैसे ही यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. उनके फैंस मां और बेटे को लगातार दुआएं दे रहे हैं.

SAPNA BABY

फोटो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखी है बात

फोटो को साझा करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा “हजारों साल नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है. बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा”. बता दे कि बेटे के साथ यह पहली फोटो वायरल हुई है. उस पर मात्र 7 घंटे में ही 1.5 लाख से ज्यादा लाइक और हजारों कमेंट आए हैं. फोटो में सपना अपने बच्चे को हाथों में थामे हुए हैं. साथ ही उसका सिर सपना के कंधे पर है,जिस वजह से उसकी शक्ल नहीं दिखाई दे रही है.सपना चौधरी अपने निजी जीवन में काफी सीक्रेट्स रखती हैं. इसी साल उन्होंने जनवरी में वीर साहू से शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कोर्ट मैरिज की है.

यह भी पढ़े -  दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा गुरुग्राम का यह इलाका, 7 करोड़ से लगेगी 5 हजार स्ट्रीट लाइटें

 जाने, क्यों कि सपना ने वीर साहू से शादी

उनके पति भी हरियाणा और पंजाब के मशहूर सिंगर है. सपना की मां ने बताया था कि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था. जिसकी वजह से सपना ने अपनी शादी की न्यूज़ सार्वजनिक नहीं की. वीर और सपना एक दूसरे को  तकरीबन 4 साल से जानते थे. वीर mbbs क़ी पढ़ाई कर रहे रहे थे, लेकिन सिंगिंग और एक्टिंग के लिए उसे छोड़ दिया था. माँ बनने पर हुई थी ट्रोल, दोनों क़ी शादी क़ी पुख्ता खबर सामने नहीं आई थी.

इसी बीच अक्टूबर में सपना चौधरी के मां बनने की खबर सामने आई. जिस पर कुछ यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करने की कोशिश की. इस दौरान सपना के पति ट्रोलर्स पर भड़क गए थे. साथ ही उन्होंने यह सलाह दी थी कि उनकी निजी जिंदगी में दखल ना दिया जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.