दूल्हे ने कैमरामैन को मारा चांटा, स्टेज पर हंसी से लोटपोट हुई दुल्हन, जानिए वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दूल्हे को वेडिंग फोटोशूट के दौरान कैमरामैन के सिर पर जोर से थप्पड़ मारते हुए देखा गया है. जब वह दुल्हन की अलग अलग एंगल से फोटो ले रहा है. इन सबके बाद दुल्हन वही स्टेज पर जोर जोर से हंसने लगती है.

DULHA PHOTOGRPAH SLAP IMAGE

1 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा इस वीडियो को 

बता दें कि बीते सप्ताह ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियोमात्र 45 सेकंड का है. इस वीडियो क्लिप को लगभग 1 मिलियन बार देखा जा चुका है. इस वीडियो के कारण लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या यह वीडियो वास्तविक है या नहीं. यह वीडियो दूल्हे और दुल्हन के साथ काफी सरल और शांत तरीके से शुरू होते हैं.

उसके बाद फोटोग्राफर फोटो शूट के लिए स्टेज पर चढ़ता है, लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब वह दुल्हन की सोलो फोटो क्लिक करता है. एक दो फोटो क्लिक करने के बाद, वह फोटो क्लिक करने के लिए दुल्हन के चेहरे को इधर उधर घुमाता है. यह बात दूल्हे को अच्छी नहीं लगती जिसके कारण वह उसे मारते हुए मंच से उतारता है.

दुल्हन ने उठाया वीडियो से पर्दा, क्या यह वीडियो वास्तविक है 

फोटोग्राफर इस घटना से काफी हैरान नजर आता है, लेकिन दुल्हन को इस घटना के बाद जोरदार हंसी आने लगती है. वह लोटपोट कर हंसने लगती है. बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर रेणुका मोहन ने शेयर किया और लिखा मुझे इस दुल्हन से प्यार है. इस वीडियो को अभी तक 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, लगभग 16000 से अधिक कर रिट्वीट भी किए जा चुके हैं. वही रेणुका मोहन ने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं पता यह वीडियो कहां का है व वास्तविक है भी या नहीं.

यह भी पढ़े -  Cooperative Bank Jobs: जैन को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड दिल्ली में निकली क्लर्क कम कैशियर के पदों पर भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

इस बात से पर्दा जब उठा जब दुल्हन ने खुद वायरल वीडियो का जवाब दिया और खुलासा किया कि है क्लिप वास्तव में एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है. छत्तीसगढ़ की एक्ट्रेस अनीकृति चौहान ने कमेंट सेक्शन में लिखकर बताया यह मेरी फिल्म की शूटिंग के टाइम की वीडियो है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस वीडियो को डार्लिंग प्यार झुकता नहीं नामक फिल्म की शूटिंग के दौरान रिकार्ड किया गया था. साथ ही उन्होंने रेणुका मोहन को धन्यवाद किया इस वीडियो को साझा और वायरल करने के लिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.