YRKKH: जल्द आएगा अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में ट्विस्ट, अभीर की तलाश में सड़कों पर भटकते नजर आएंगे अक्षरा और अभिमन्यु

एंटरटेनमेंट डेस्क | टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) पिछले काफी समय से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है. यह सीरियल काफी समय से लोगों को दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. सीरियल में चल रहा मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि ट्रक वाले का परिवार अभीर का अच्छे से ध्यान रखेगा. जब अभीर थोड़ा रिलैक्स हो जाएगा, तब उससे पूछेंगे कि उसके माता- पिता कहां है लेकिन वह कुछ नहीं बताएगा. दूसरी तरफ अभिनव और अक्षरा की भी तबीयत काफी खराब होती हुई दिखाई देगी.

Abhimanyu and Akshara

जल्द आएगा अभिनव और अक्षरा की जिंदगी में ट्विस्ट

इसके बाद, आरोही उन्हें समझाएगी कि वह खुद एक डॉक्टर है और अक्षरा की बहन भी है. ऐसे में उससे बेहतर अक्षरा का ध्यान और कोई नहीं रख सकता है. सभी आरोही की इस बात से कन्वेंस भी हो जाएंगे. मंजरी अक्षरा के पैरों में मालिश करती हुई दिखाई देगी. अक्षरा की हालत देख कर उसे पता चलेगा कि उसने अक्षरा के साथ कितना गलत किया है. इस बात पर मनीष भी मंजरी को कहेंगे कि यह सब करके आप सिर्फ अपना गिल्ट कम करना चाह रही हो.

अभीर की तलाश अभी भी रहेगी जारी

रास्तों पर अभीर को ढूंढने की कशमकश में अभिमन्यु घर आ जाएगा तो मनीष भी उसे डांट लगाता हुआ दिखाई देगा. अभीर को उसके पास पहुंचाने के लिए 50 लाख रूपये तक अनाउंसमेंट का ऐलान किया जाएगा. उसके बाद, यह खबर ट्रक वाले के परिवार को पता चल जाएगी. ट्रक वाला यह खबर अभिमन्यु तक पहुंचाने के लिए फोन करेगा परंतु उसकी पत्नी उसे फोन छीन लेगी. उसके बाद, अपने पति को बताएगी कि लड़का तो यहां पर है ही नहीं अभीर ने कपल की बातें सुन ली थी और वह वहां से भाग गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.