फरीदाबाद को मिली नई बस सेवा की सौगात, 10 लो फ्लोर CNG बसें करेंगी 3 प्रमुख रूटों को जोड़ने का काम

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के निवासियों के लिए अच्छी खबर आ रही है. दरअसल, फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा बल्लभगढ़ बस अड्डा- मंझावली- बदरपुर बॉर्डर के लिए नए रोड 933 की शुरुआत की गई है. यहां 10 लो फ्लोर सीएनजी बसों की शुरुआत की जाएगी. इस सेवा की शुरुआत हो जाने के बाद बल्लभगढ़, मंझावली और बदरपुर बॉर्डर के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. इस पहल से यात्रियों को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल परिवहन का फायदा मिलेगा.

dtc driver job 2021

तैयार किया गया नया रूट

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, 933 नंबर रूट 909 बल्लभगढ़ बस अड्डा से मंझावली और 913 बदरपुर बॉर्डर से मंझावली को मिलाकर बनाया गया है. विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस नए रूट को बनाने का मकसद बल्लभगढ़ बस अड्डा से मंझावली- बदरपुर बॉर्डर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है.

भविष्य में आश्रम चौक तक पहुंचेगी सेवा

सिटी बस सेवा के प्रशासनिक अधिकारी अरुण सिंह ने जानकारी दी कि नई रूट नंबर 933 का मौजूदा समय के अलावा मौजूदा रूट संख्या D- 301 (एम्स फरीदाबाद से एम्स दिल्ली) बदरपुर बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच- 44 की सहायता से संचालित करने के लिए इसमें बदलाव किए गए हैं. भविष्य में इन बसों को दिल्ली रिंग रोड पर आश्रम चौक के माध्यम से संचालित किया जाएगा. नई बस सेवा की शुरुआत हो जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी. वर्तमान में शहर में 12 रूटों पर 50 सिटी बसों का संचालन हो रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts