फरीदाबाद में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ चकाचक होगी तिगांव हल्के की 10 सड़कें

फरीदाबाद | यमुना नदी पर मंझावली पुल बनने के साथ ही अब आसपास के सभी गांवों की सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा. इस संबंध में तिगांव विधानसभा क्षेत्र की 10 सड़कों के निर्माण पर करीब 18.17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इस धनराशि से लोगों को बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी सड़कों से छुटकारा मिलेगा और उनका सफर आसान व सुरक्षित होगा. साथ ही, यमुना नदी से सटे हुए गांव की शहर की ओर बसे हुए गांव से बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी.

Smart Sadak Road

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

स्थानीय लोगों ने इन सड़कों के निर्माण को लेकर राज्यमंत्री राजेश नागर से आग्रह किया था. लोगों की मांग पर उन्होंने सभी सड़कों का प्रस्ताव बनाकर सीएम नायब सैनी के पास स्वीकृति के लिए भेजा था. सीएम की स्वीकृति के बाद 14 अगस्त को इन सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया था. अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़कों के निर्माण को लेकर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है. उम्मीद है कि अगले महीने से सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

इन सड़कों का होगा निर्माण

महावतपुर से बसंतपुर: यमुना नदी किनारे बसे हुए महावतपुर गांव से बसंतपुर तक कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए 4.68 करोड़ रुपए की लागत से 13.77 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से 25 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन बनेगा आसान, इस रूट से होते हुए बनेगी एक और नई सड़क

बादशाहपुर से दलेलपुर: 3.42 करोड़ रुपए की लागत से बादशाहपुर से दलेलपुर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसका सीधा फायदा 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा.

भूपानी से नचौली- ताजपुर रोड: 5.06 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च कर भूपानी मोड़ से नचौली-ताजुपुर रोड, फैजपुर माजरा रोड, नीमका से फैजपुर माजरा तक तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण से 50 हजार से ज्यादा आबादी को राहत पहुंचेगी.

नचौली से महावतपुर सड़क: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली नया गांव सड़क, नचौली से महावतपुर जो नचौली के राजकीय कालेज से होती हुए जाएगी, दलेलगढ़ की सड़क, अल्लीपुर, घरोड़ा से घुड़ासन को जाने वाली सड़कें 5.01 करोड़ से बनाई जाएगी. इनके निर्माण से 50 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.