फरीदाबाद | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रेटर फरीदाबाद में 12 नए सेक्टर बसाने के लिए अब तैयारी शुरू कर दी गई है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से इन तैयारियो को शुरू किया गया है. इन सेक्टरों के लिए नहर पार क्षेत्र के गांव से करीब 4500 एकड़ जमीन की मांग भी की गई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

विकसित किए जाएंगे 12 नए सेक्टर
मास्टर प्लान के जरिए जिले के नौ गांवों को सेलेक्ट किया गया है. इन गांवों के लिए किसानों को 31 अगस्त तक की पोर्टल पर अपनी जमीन स्वच्छता से देने के लिए आवेदन करना है. स्मार्ट सिटी में अब तक ग्रेटर फरीदाबाद के मास्टर प्लान 2011 के तहत 88 सेक्टर विकसित किए गए हैं.
मास्टर प्लान 2031 के तहत, बिल्डर काफी जमीन परचेस कर रहे हैं, ऐसे में यहां पर भी भविष्य में आपको कई सारे सेक्टर विकसित होते हुए दिखाई देगे. मास्टर प्लान में शामिल किए गए सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने की पहले प्रदेश सरकार की तरफ से की जा रही है. इसमें लोगों को नए सेक्टर में अपने आशियाना बनाने का मौका मिलने वाला है.
आवेदन की अपील
इसके लिए प्राधिकरण की ओर से 9 गाँवो को सेलेक्ट भी किया जा चुका है. इनमें सेक्टर 94 ए, 96, 96 ए, 97 ए, 99, 100, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 आदि शामिल हैं. इनमें सेक्टर 100 एक कमर्शल सेक्टर है.
HSVP की ओर से जारी किए गए नोटिस में जानकारी दी गई है कि जिन भी किसानों की जमीन इन 12 सेक्टर में आएगी. वह जमीन देने के लिए सहमति पत्र भरकर निर्धारित समय सीमा के अंदर जमा करवा सकते हैं.अगर कोई किसान तय सीमा पर प्रस्ताव नहीं देता है, तो भविष्य की योजनाओं में उसकी भागीदारी को सीमित किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर भी विकसित कर सकते हैं.