राहत भरी खबर: ग्रेटर फरीदाबाद के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन सेक्टरों की 50 सड़कें होंगी चकाचक

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) ने ग्रेटर फरीदाबाद के 14 सेक्टरों की 50 सड़कों को नए सिरे से निर्माण करने का फैसला लिया है. इनमें से कुछ सड़कों की विशेष मरम्मत भी कराई जाएगी. इस योजना पर 35 करोड़ रूपए लागत राशि खर्च होगी.

street light

लंबे समय से टूटी पड़ी है सड़कें

15 साल पहले ग्रेटर फरीदाबाद को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा विकसित किया गया था और उसी दौरान सड़कों का निर्माण किया गया था. साल 2018 में FMDA के अस्तित्व में आने पर 30 मीटर और 60 मीटर चौड़ी सड़कों के रखरखाव और निर्माण का जिम्मा इसी प्राधिकरण के हाथों में सौंपा गया था, लेकिन कई सालों से मरम्मत कार्य न होने के चलते सड़कें गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. बारिश के मौसम में सड़कें तालाब का रूप धारण कर लेती है, जिससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा- फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कालिंदी कुंज होगा सिग्नल- फ्री

इन सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी FMDA की बनती है. एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 75 से लेकर 89 तक सभी टूटी सड़कों की लिस्ट तैयार कर प्रस्ताव बनाया गया है. जल्द ही, इसे बोर्ड की मीटिंग में रखा जाएगा. सरकार द्वारा स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.