बड़ा तोहफा: बल्लभगढ़ में 600 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम तैयार, इन सुविधाओं से लेस

फरीदाबाद | हरियाणा के बल्लभगढ़ को आखिरकार एक लंबे अंतराल के बाद एक बड़ा तोहफा मिला है. 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद 18 करोड़ रुपए की लागत से यहां 600 सीटों का अत्यधिक वातानुकूलित ऑडिटोरियम का तोहफा मिल गया है. इस भवन में विशाल हॉल, लिफ्ट, रैंप और तमाम बड़ी सुविधा दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि यह सभागार बल्लभगढ़ को नई पहचान दिलवाने में मददगार साबित होगा.

Auditorium

पूर्व PM के नाम पर होगा नामकरण 

इस ऑडिटोरियम का हवन आदि से उद्घाटन किया गया जिसके बाद इसका लोकार्पण भी किया गया. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से इस सभागार का नाम रखा जाएगा. ऐसा भी माना जा रहा है कि सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का यह ऑडिटोरियम एक बड़ा केंद्र स्थापित होगा. यहां लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी मिलेगा और बड़े स्तर पर कार्यक्रमों का भी यहां आयोजन हो पाएगा.

बिजली की तारें होंगी भूमिगत

ऑडिटोरियम के उद्घाटन के दौरान पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ में विकास की बयार बहेगी और इस कड़ी में शहर को बिजली के तारों से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 2800 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है. आने वाले 1 से 2 सालों में शहर की सभी तारों को भूमिगत कर दिया जाएगा. भविष्य में सड़कों का चौड़ीकरण का काम होगा और हरित क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts