खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फरीदाबाद से शुरू हुई एक और बस; देखें टाइमिंग और किराया

फरीदाबाद | राजस्थान के रींगस में खाटूश्याम धाम (Khatushyam Dham) पर हर साल फाल्गुन माह में आयोजित होने वाले लक्खी मेले की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली से सटे हरियाणा के NCR शहरों की बात करें, तो यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्याम धाम पर पहुंचते हैं, जिसको देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने मंगलवार से एक और अतिरिक्त बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत प्रदान की है.

Haryana Roadways Bus

एक और बस सेवा की शुरुआत

खाटूश्याम धाम पर 11 मार्च तक लक्खी मेले का आयोजन होगा. इसको देखते हुए रोडवेज विभाग ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से खाटूश्याम के लिए एक बस का संचालन शुरू किया था, लेकिन श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज विभाग ने एक और अतिरिक्त बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया. इस बस सेवा को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया है.

यह रहेगा शेड्यूल

पहले बल्लभगढ़ से खाटूश्याम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई थी, वह सुबह 9 बजे चलती है. यह बस वाया गुरुग्राम होकर चलती है. इसमें प्रति व्यक्ति किराया 335 रूपए निर्धारित किया गया है. वहीं, अब दूसरी बस सुबह साढ़े 10 बजे बल्लभगढ़ से खाटूश्याम के लिए चलेगी. बल्लभगढ़ से वाया NIT और सोहना होकर चलने वाली इस बस में प्रति व्यक्ति किराया 310 रूपए रखा गया है.

हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में खाटूश्याम धाम पर आयोजित फाल्गुनी मेले को देखते हुए बल्लभगढ़ से दो स्पेशल बसें चलाई गई है. यदि श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है तो इस रूट पर अतिरिक्त बसें संचालित की जाएगी- लेखराज, फरीदाबाद रोडवेज महाप्रबंधक

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.