पर्यटकों से फिर गुलजार होगी फरीदाबाद की बड़खल झील, नए साल से मिलेगी यह सुविधाएं

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां फरीदाबाद जिले में अरावली की पहाड़ियों में स्थित बड़खल झील ने अपना खोया हुआ सौंदर्य वापस पा लिया है. दरअसल, नए साल में देश-विदेश के पर्यटकों को बड़खल झील की प्राकृतिक सुंदरता देखने का मौका मिलेगा. झील में पानी पहुंच गया है, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है. स्थानीय लोगों के साथ- साथ दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग झील देखने आ रहे है.

Badkhal Lake

पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

झील के आसपास सौंदर्यकरण का काम निरंतर चल रहा है और प्रवेश द्वार का कार्य भी प्रगति पर है. स्मार्ट सिटी लिमिटेड एक फूड कोर्ट बना रहा हैं, जहां पर्यटकों को खाने- पीने के लजीज व्यंजन चखने को मिलेंगे. वहीं, पार्किंग को झील से जोड़ने के लिए एक फुट ओवरब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है. लगभग अगले महीने तक काम पूरा करने का लक्ष्य है. काम पूरा होने के बाद झील को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद, झील में बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी और यह झील एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां

2 दशक तक सूखी रही झील

पिछले कुछ सालो से बड़खल झील पूरी तरह सूखी हुई थी, लेकिन जून 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली में तत्कालीन विधायक सीमा त्रिखा ने बड़खल झील के जीर्णोद्धार करने की मांग रखी थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इस मांग को मंजूरी दे दी थी. इसके बाद, प्रक्रिया शुरू हुई और काम अपने अंतिम चरण में है.

स्मार्ट सिटी अधिकारियों का कहना है कि 31 दिसंबर तक बड़खल झील का कार्य पूरा हो जाएगा. उसके बाद, हरियाणा पर्यटन निगम इसका काम संभाल लेगा. संबंधित विभाग के लिए अधिकारी ने बताया कि बहुत जल्द बड़खल झील पर्यटकों से गुलजार होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.