फरीदाबाद के टाउन पार्क की खूबसूरती में लगेंगे चार- चांद, म्यूजिकल फाउंटेन बनेंगे आकर्षण का केंद्र

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के टाऊन पार्क का जल्द ही कायाकल्प होने वाला है. बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने फरीदाबाद के सबसे लोकप्रिय पिकनिक और मॉर्निंग वॉक स्पॉट को सजाने और संवारने की परियोजना शुरू कर दी है. इस परियोजना का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया. इस परियोजना पर लगभग 8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

Musical Fountain

आकर्षक फाउंटेन एवं सिथेंटिक ट्रैक बनेंगे

इस परियोजना के तहत मुख्य प्रवेश द्वार पर 3 आकर्षक फाउंटेन लगाए जाएंगे. ये फाउंटेन सिर्फ पानी के फव्वारे नहीं होंगे, बल्कि लाइट और संगीत के तालमेल के साथ लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे. वहीं पार्क में आने वाले हजारों मॉर्निंग और इवनिंग वॉकर्स के लिए यहां आधुनिक सिंथेटिक ट्रैक भी तैयार किया जाएगा, क्योंकि मौजूदा क्रंकीट और मिट्टी से बना कच्चा ट्रैक है. इस नए सिंथेटिक ट्रैक का सबसे ज्यादा फायदा बुजुर्गों और खिलाड़ियों को होगा, क्योंकि सिंथेटिक सतह घुटनों और पैरों पर कम दबाव डालती है.

टाउन पार्क में पहले से मौजूद ओपन एयर थिएटर को भी नए रूप में विकसित किया जाएगा. लंबे समय से बेचान पड़े इस थिएटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि शहर के कलाकारों, स्कूल- कॉलेजों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इसका प्रयोग किया जा सके. लगभग 29 एकड़ में फैला यह पार्क फरीदाबाद के सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है.

लोगों को मिलेंगे अनगनित फायदे

इस टाउन पार्क के नवीनीकरण से लोगों को अनेको फायदे मिलने वाले है. यह टाउन पार्क आने वाले समय में स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा. यहां सुबह की सैर करने वाले लोगों, व्यायाम करने वाले युवाओं, बच्चों के साथ समय बिताने वाले परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी को एक बेहतरीन और साफ- सुथरा वातावरण मिलेगा. वहीं पार्क में भयंकर गर्मी को देखते हुए पानी की उचित व्यवस्था भी की जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.