फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. प्रदेश सरकार की तरफ से बल्लभगढ़ में यात्रियों के सफर को और भी आसान और आरामदायक बनाने के लिए AC बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है. खासकर गर्मी के मौसम में सूरज की तेज धूप और पसीने की वजह से यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानी हो रही थी और वह लगातार AC बसों की मांग कर रहे थे. अब हरियाणा सरकार की तरफ से उनकी इस मांग को पूरा कर दिया गया है.

शुरू हुई AC बस
नॉर्मल बसों की तुलना में AC बसों का किराया थोड़ा ज्यादा होता है, परंतु यात्रियों का कहना है कि थोड़े पैसे ज्यादा देकर वह कम से कम आरामदायक सफर तो कर पाएंगे. इसमें कोई भी बुराई नहीं है. AC बसों में आरामदायक सीट और कई प्रकार की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती है, जिससे की उन्हें सफर में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
अब देना होगा 272 रुपए किराया
बल्लभगढ़ से भिवानी के लिए एक बस का संचालन शुरू किया गया है. यह बस दोपहर 12:40 मिनट से बल्लभगढ़ से रवाना होती है और भिवानी से सुबह 7:25 पर वापसी करती है. इसके अलावा, गुरुग्राम से आने जाने का समय भी निर्धारित किया गया है. सुबह 10:12 मिनट पर गुरुग्राम से बस निकलती है. बल्लभगढ़ से भिवानी तक नॉर्मल बसों का किराया 185 रुपए है.
AC बस में सफर करने के लिए आपको 272 रुपए किराए का भुगतान करना होगा. खास बात यह है कि AC बसों में बच्चों का किराया भी पूरा ही लिया जाता है, जबकि नॉर्मल बसों में 3 साल से 12 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है परंतु AC बसों में आपको ऐसी कोई भी सुविधा नहीं मिलेगी.