35 साल बाद शुरू हुआ फरीदाबाद की पल्ला- इस्माइलपुर सड़क का निर्माण कार्य, 5 लाख लोगों को मिली राहत

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला- इस्माइलपुर क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है. 35 साल से जिस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, उसका कार्य अब शुरू हो गया है. बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और जलभराव से भरी रहती थी, जिससे लोगों को आने- जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अब इस सड़क के निर्माण से लगभग 5 लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Road Sadak

वाहन चालकों को हो रही थी दिक्कत

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पल्ला- इस्माइलपुर रोड की हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी. खासतौर पर सेहतपुर क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास स्थित हिस्से में सड़क पूरी तरह से टूट चुकी थी. बरसात के मौसम में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता था, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था. यह मुद्दा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में तत्कालीन पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल द्वारा भी उठाया गया था. क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

3 महीने पहले हुआ शिलान्यास

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और राज्य मंत्री राजेश नागर ने करीब तीन महीने पहले इस सड़क का शिलान्यास किया था. उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद, टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई और अब सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. मंत्री राजेश नागर ने बताया कि बरसात के दिनों में जहां नाली का पानी सड़क पर भर जाता था, वहां सुधार कार्य पहले ही किया जा चुका है. अब सड़क का निर्माण कार्य तेज़ी से किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts