फरीदाबाद में डागर समाज की पंचायत का ऐलान, डीजे- शराब और मृत्यु भोज पर रोक

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में डागर पाल के पंचों द्वारा समाज में दहेज, डीजे और बाकी बुराइयों को खत्म करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है. उन्होंने गांव झाड़सेंतली में एक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें समाज की इन कुरीतियों को खत्म करने का निर्णय लिया गया.

Faridabad DJ

नशा खोरी पर जताई चिंता: प्रधान

इस दौरान डागर पाल के प्रधान धर्मबीर मिंडकोला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दहेज प्रथा समाज की सबसे बड़ी कुरीतियों में शामिल हो चुकी है. हमारी बहन बेटियों के जीवन को इस प्रथा के चलते अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है. साथ ही, युवाओं में नशा खोरी की समस्या घर कर रही है. जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक गंभीर खतरे के रूप में उभर सकती है.

मृत्यु भोज पर रोक की घोषणा

शराब, शादियों में अनावश्यक खर्चे, डीजे के शोर शराबे और मृत्यु भोज पर उन्होंने सख्त रोक लगाने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि डागर पाल के 16 गांव से इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी. इसके अलावा, समाज में फैली निरक्षरता को भी दूर करने पर बल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि डीजे के चलते कई बार दर्दनाक घटनाएं होती हैं, इसलिए इन पर नियंत्रण करना काफी जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस शुरुआत को केवल डागर पाल तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि 52 पालों को भी इस मुहिम से साथ जोड़ा जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts