खुशखबरी: फरीदाबाद से अयोध्या के लिए रोडवेज ने दिखाई सीधी बस सेवा को हरी झंडी, फटाफट देखें टाइमिंग

फरीदाबाद | दिवाली पर्व के शुभ अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) ने बड़ी सौगात दी है. रोडवेज विभाग ने NIT फरीदाबाद से अयोध्या तक सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. इस बस सेवा का फरीदाबाद ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा, जो दिवाली पर अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं. उन्हें त्यौहारी सीजन पर ट्रेनों की खचाखच भीड़ से इतर रोडवेज बस में आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा.

Haryana Roadways Bus

यह रहेगा शेड्यूल

यह बस NIT फरीदाबाद के मंगल सेन बस स्टैंड से रोजाना शाम 4 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी. लगभग 653 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह बस अगले दिन सुबह 8 बजे के आसपास अयोध्या पहुंचेगी. शाम 4 बजे NIT फरीदाबाद के मंगल सेन बस स्टैंड से रवाना होकर शाम 5 बजे बल्लभगढ़, साढ़े 5 बजे पलवल, रात साढ़े 9 बजे आगरा, सुबह साढ़े 3 बजे कानपुर, सुबह 5 बजे लखनऊ और 8 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

वापसी में यह बस अगले दिन शाम 5 बजे अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ पहुंच जाएगी. इस बस में बल्लभगढ़ से अयोध्या के लिए प्रति व्यक्ति किराया 983 रुपए रखा गया है. वहीं, बल्लभगढ़ से आगरा के लिए 234 रुपए किराया देना होगा.

पर्यटन व तीर्थ को बढ़ावा

फरीदाबाद रोडवेज डिपो की जीएम अधिकारी शिखा ने बताया कि दिवाली के मौके पर फरीदाबाद जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या जाते हैं. त्यौहारी सीजन पर इस समय ट्रेनों में भीड़-भाड़ का बोलबाला है. इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए इस स्पेशल बस का संचालन किया गया है. इस बस के संचालन से तीर्थ व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.