दिल्ली से सटे इस शहर में खुद के घर का सपना होगा पूरा, फ्लैट पाने के लिए 16 सितंबर तक जमा करें फॉर्म

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में खुद के घर का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (EWS फ्लैट) के तहत लाभार्थियों का सर्वेक्षण करने के लिए नगर निगम में आवेदन जमा किए जा रहे हैं. एडीसी सतबीर मान ने पात्र लोगों से फटाफट इस प्रकिया को पूरी करने की अपील की है.

Flat House Ghar Home

16 सितंबर तक जमा करें फॉर्म

उन्होंने बताया कि सभी पात्र आवेदक 16 सितंबर तक survey.hfaharyana.in लिंक के माध्यम से अपना सर्वेक्षण फॉर्म भरकर जमा करा सकते हैं. आवेदक को लॉगिन करने के लिए एप्लीकेशन आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा. एडीसी ने बताया कि सर्वेक्षण फॉर्म भरने के दौरान यदि किसी तरह की परेशानी आती है, तो लाभार्थी वार्ड कार्यालय में मौजूद सीपीएलओ के पास आकर विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

एडीसी सतबीर मान ने स्पष्ट करते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा यानि 15 सितंबर के बाद प्राप्त हुए आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि फ्लैट के लिए चयनित होने के बाद लाभार्थी को 10 हजार रुपए का भुगतान करना होगा.

क्या है मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना?

इस योजना की शुरुआत साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यमुनानगर से की थी. ऐसे में जिनके परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1.80 लाख या इससे कम है, उनके पास अपना कोई आवास नहीं है. इन लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.