भूकंप के झटकों से फिर डोली हरियाणा की धरती, 1 महीने में छठी बार हुई हलचल

फरीदाबाद | हरियाणा की धरती 25 दिन में छठी बार डोल गई. यहां एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. अबकी बार इसका केंद्र फरीदाबाद रहा. मंगलवार सुबह 6:00 बजे अचानक लोगों को घरों में थरथराहट महसूस हुई और घबराकर वह घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई. हालांकि यह हलचल जमीन में 5 किलोमीटर की गहराई में हुई थी.

EARTHQUEAK BHUKAMP

प्रदेश के 12 जिले संवेदनशील

प्रदेश के 12 जिले ऐसे हैं जो भूकंप के हिसाब से संवेदनशील माने जा रहे हैं. इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकुला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं. इससे पहले 27 जून, 10 जुलाई, 11 जुलाई, 16 जुलाई और 17 जुलाई को भूकंप के कंपन महसूस की गई थी. हालांकि, इन सब की तीव्रता कम होने के चलते जान-माल के नुकसान की खबरें सामने नहीं आई.

क्यों आता है भूकंप

दरअसल जिस धरती पर हम लोग रहते हैं, उसकी सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटे-छोटे टेक्टोनिक प्लेट से मिलकर बनती है. यह प्लेट्स लगातार तैरती हैं और आपस में टकरा भी जाती हैं, जिस कारण प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं. जब दबाव बढ़ता है तो यह प्लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसी हालत में नीचे से ऊर्जा निकलकर बाहर के लिए रास्ता खोजना शुरू कर देती है. इसी डिस्टरबेंस के चलते भूकंप के कंपन महसूस किए जाते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts