फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 22 सितंबर यानि आज से विशाल दशहरा मेला आयोजित हो रहा है. 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले का आयोजन NIT स्थित दशहरा ग्राउंड में होगा. इस मेले में कई ऐसे झूले आए हैं जो फरीदाबाद जिले में पहली बार लगने जा रहे हैं.
कश्मीर के स्नोफॉल का उठा सकेंगे लुत्फ
फरीदाबाद में आयोजित होने वाले इस भव्य मेले में कश्मीर को लेकर एक वंडर ऑफ़ कश्मीर के नाम से कश्मीर वैली बनाई गई है. जहां पर आपको कश्मीर जैसी फीलिंग आएगी. वहां पर स्नोफॉल भी होगा. आपको ऐसा लगेगा कि आप कश्मीर घाटी में आ गए हैं.
मेला प्रबंधक विजय शुक्ला ने बताया कि जिस तरह कश्मीर में स्नोफॉल होती है और ठंड लगती है, इसे ठीक उसी तर्ज पर बनाया गया है. मेले में सुनामी, टावर, रेंजर, स्केटिंग कार जैसे झूले आए हैं, जो पहली बार आपको यहां देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, आप मेले में खाने- पीने के कई तरह के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे.
मौत का कुआं
विजय शुक्ला ने बताया कि मेलों में अक्सर जो मौत का कुआं होता है उसमें गाडियां और मोटरसाइकिल चलते हैं. ठीक उसी तरह इस मेले में भी मौत का कुआं बनाया गया है, जिसके अंदर 2 बुलेट बाइक और 2 गाड़ियां एक साथ एक साथ चलते हुए करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेगी. इन्हीं खास वजहों के चलते यह मेला बाकी मेलों से अलग रहने वाला है.
उन्होंने बताया कि इस मेले में लोगों के खाने- पीने के लिए चाइनीज, साउथ इंडियन के अलावा तमाम तरह के व्यंजनों की स्टॉल लगाई गई है. लोगों के लिए सस्ती दरों पर शॉपिंग करने के लिए भी स्टॉल सजाई गई है. मेला देखने आने वालों के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है. दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टेज लगाया गया है, जहां प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
