वीकेंड पर घूमने के लिए शानदार जगह, हरियाणा के इस शहर में मिलेगा लंदन से सैन फ्रांसिस्को तक का एहसास

फरीदाबाद | विदेश घूमने का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन बजट कई बार प्लान को रोक देता है. अगर आप भी कम खर्च में हरियाणा में विदेशी शहरों जैसी फील लेना चाहते हैं, तो फरीदाबाद की World Street आपके लिए दिलचस्प जगह हो सकती है. दिल्ली- एनसीआर के करीब स्थित इस जगह पर कई विदेशी शहरों की थीम पर स्ट्रीट्स तैयार की गई हैं.

Faridabad World Street

यहां London, Paris, Athens, Portugal, Amsterdam और San Francisco जैसे शहरों की झलक एक ही जगह देखने को मिलती है. खास बात यह है कि अलग-अलग स्ट्रीट्स का डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि यहां पहुंचने पर आपको विदेशी माहौल जैसा अनुभव मिल सके.

फरीदाबाद में विदेशी अंदाज

London Street में बड़े पिलर, स्ट्रीट लाइट्स, रेस्तरां और बाहर लगी टेबल-कुर्सियां लोगों को आकर्षित करती हैं. शाम होते ही रोशनी के बीच इसका नजारा और खूबसूरत हो जाता है. यहां परिवारों के साथ कपल्स भी घूमने पहुंचते हैं. खाने के लिए Zero Degree, Subway, The Old Delhi और Bikanervala जैसे विकल्प मिलते हैं. Paris Street की सबसे खास पहचान यहां नजर आने वाला Eiffel Tower है. फोटोग्राफी और फूड के शौकीनों के लिए यह जगह अच्छी है. यहां कई रेस्तरां और ब्रांड्स के आउटलेट्स भी मौजूद हैं. बच्चों के लिए भी मनोरंजन के विकल्प मिलते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by World Street (@worldstreetofficial)

Athens से Amsterdam तक

Athens Street में Greece की राजधानी Athens जैसा थीम वाला माहौल देखने को मिलता है. Portugal Street में रंग-बिरंगे फाउंटेन, स्टेच्यू और रोशनी आकर्षण बढ़ाते हैं. Amsterdam Street में स्ट्रीट लाइट्स, फाउंटेन और ऊंची मूर्तियां देखने को मिलती हैं. San Francisco Street भी विदेशी वाइब के लिए लोगों को पसंद आती है. वीकेंड और त्योहारों के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है.

लोकेशन: Omex Marketing & Sales Office, World Street, Sector 79, Faridabad, Haryana – 121004

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.