हरियाणा के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को तोहफा, इन रूटों पर शुरू हुई मुफ्त बस सुविधा

फरीदाबाद | हरियाणा के राजकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा. खासकर वे विद्यार्थी जो अब तक दूरदराज के इलाकों से पैदल स्कूल आते थे, इस सुविधा से उनकी समस्याएं कम हो जाएंगी. प्रदेश सरकार ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत कर दी है, जिससे वे आसानी से स्कूल पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर ध्यान लगा पाएंगे.

School Bus Student

 

इन स्कूलों और कॉलेजों में मिल रही सुविधा

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के DI महेन्द्र राणा ने बताया कि यह फ्री बस सेवा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तगा और सागरपुर गांव के सरकारी स्कूल के लिए शुरू की गई है. यह बसें सुबह बच्चों को स्कूल में पहुंचाने का काम करती है और जब स्कूल की छुट्टी हो जाती है, तो वापस बच्चों को उनके घर तक पहुंचा दिया जाता है.

सुषमा स्वराज कॉलेज, दुधेला कॉलेज, के एल मेहता कॉलेज और एक लड़कियों के कॉलेज के लिए भी इसी प्रकार की मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई गई है. बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  1 जून से शुरू होगा CBSE के 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन, डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी स्कैन आंसर शीट

विद्यार्थियों को तोहफा

खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल यह सेवा कुछ चुनिंदा स्कूलों में शुरू की गई है, लेकिन इस सुविधा को जल्दी ही बाकी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा. वर्तमान में ज्यादातर स्कूलों का समय सुबह 8 बजे है, इसलिए बसें एक से डेढ़ घंटा पहले निकलती हैं, ताकि सभी बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकें. इस योजना से अब विद्यार्थियों को लंबी पैदल यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और वे पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान लगा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.