हरियाणा का किसान सरोजुद्दीन धनिए की खेती से कमा रहा मोटा मुनाफा, पढ़े लागत और प्रॉफिट का गणित

फरीदाबाद | कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से हरियाणा के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. इसी कड़ी में फरीदाबाद के धौज गांव निवासी किसान सरोजुद्दीन 2 एकड़ जमीन पर धनिया की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहा है. यह फसल सर्दियों में ही लगाई जाती है.

IMG 20250108 WA0025

इस तरह करें खेत की जुताई

किसान सिराजुद्दीन ने बताया कि धनिए की खेती करने से पहले खेत की लगभग 15 बार जुताई करनी पड़ती है. इसके बाद देसी खाद जैसे गोबर का खाद डाला जाता है. इसके साथ ही DAP, यूरिया और जिंक जैसे रासायनिक खाद भी डाले जाते हैं ताकि फसल को बेहतर बढ़ोतरी मिले. उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में काफी मेहनत, समय और ऊर्जा का अच्छा हिस्सा लगता है.

भाव अच्छा तो मुनाफा ठीक

उन्होंने बताया कि धनिए की फसल फरीदाबाद की मंडी में सैकड़ों के हिसाब से बिकती है. जैसे 2, 3 या 4 रुपए के रेट पर फसल बिक जाए, तो किसान की ठीक- ठीक आमदनी हो जाती है. यदि रेट 1 रूपए या इससे कम रहता है तब किसान को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. रेट अच्छा मिलता है, तो किसान मुनाफे में रहता है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद की इस कॉलोनी के लिए 10 साल बाद आई खुशखबरी, सवा करोड़ से बनेगी यह सड़क

प्रति एकड़ लागत

सिराजुद्दीन ने बताया कि धनिए की खेती में प्रति एकड़ 25 हजार रूपए तक लागत आती है. यदि ठेके पर जमीन लेकर खेती की जाएं तो यह लागत और अधिक बढ़ जाती है. इसके बावजूद, खेती से होने वाली आय का एक अच्छा हिस्सा खर्च हो जाता है. उन्होंने बताया कि इसी व्यवसाय से वह अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. इस फसल की बिक्री के लिए उंचा रेट मिलना बहुत जरूरी है, तभी किसान कुछ हद तक सफलता हासिल कर सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.